सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गयी तमाम भर्ती परीक्षाओं में पीडीए आरक्षण घोटाले के सवाल पर प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, विधायक शोएब अंसारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पत्रकारो से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को लगातार भाजपा सरकार कमजोर कर रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण के अधिकार को लगातार छिन रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने सरकारी नौकरियों में हुए क्रमवार घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने कुल 22भर्ती परीक्षाओं में 11,514 पीडीए आरक्षित सीटों की लूट की है। उन्होंने पीडीए आरक्षण घोटाले की एक पुस्तिका जारी करते हुए बताया कि इस सरकार ने 69हजार शिक्षक भर्ती में 7933 ,वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती में 88, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती में 5,ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232,नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47, यूपीएसएससी कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर तृतीय श्रेणी की भर्ती में 300, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में 34, लखीमपुर कोआपरेटिव बैंक भर्ती में 8, यूपीएससी आशुलिपिक भर्ती में 37,यूपीएसएससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434, लेखपाल भर्ती में 960, पशु चिकित्सक भर्ती में 81, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 55, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद भर्ती में 54, चिकित्सा अधिकारी होमियोपैथिक भर्ती में 2,युपीएस एससी अमीन, नीलामकर्ता भर्ती में 19, युपीएस एससी लिपिक सह टंकण भर्ती में 9,यूपीएस एससी सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती में 58,युपीएस एससी अधिशासी अधिकारी भर्ती में 13,युपीएसएससी सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती में 10, युपीएस एससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588, पदों की लूट की गयी है। पत्रकार वार्ता में यह कहा गया कि यह सरकार पीडीए तबके के साथ लगातार बेईमानी कर रही है। यह भी बताया गया कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी यह माना है कि आरक्षण का सही पालन नहीं किया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय का भी निर्देश है कि प्रभावितों को न्याय दिया जाये। इसके बावजूद भी सरकार बेईमानी के रास्ते पर है। वह पीडीए तबके के साथ इंसाफ नहीं करना चाहती। समाजवादी पार्टी पीडीए तबके को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और लगातार करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, छन्नू यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,दारा यादव,सुग्गु यादव आदि मौजूद थे।
Publish Date: 8 hours ago
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन