फरवरी में ही कई जगह पारा 40 के पार, अप्रैल में रिकॉर्ड 229 गीगावाट पहुंच सकती है बिजली की मांग
फरवरी में ही कई जगह पारा 40 के पार, अप्रैल में रिकॉर्ड 229 गीगावाट पहुंच सकती है बिजली की मांग
देश के कुछ हिस्सों में तापमान फरवरी के महीने में ही 40 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच गया है। हाई टेम्प्रेचर के कारण देश में हाल के सप्ताहों में बिजली की मांग लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। गर्मी के दबाव की वजह से देश में बिजली आपूर्ति को लेकर चिंता अभी से बढ़ गई है।
इम्पोर्टेड कोयले का उपयोग करके बिजली उत्पादन करने वाले पावर स्टेशनों को पहले ही गर्मी के मौसम में ब्लैकआउट से बचने और घरेलू कोयले की आपूर्ति पर दबाव घटाने के लिए अगले तीन महीनों तक पूरी क्षमता से उत्पादन करने का आदेश दिया गया है।
कॉर्ड 229 गीगावाट तक पहुंच सकती है बिजली की मांग
जनवरी में बिजली की पीक डिमांड 211 गीगावाट पर पहुंच गई थी, जो पिछली गर्मियों में ऑल टाइम हाई के करीब थी। बीते साल कोरोना महामारी के प्रतिबंधों को हटाने के बाद हेवी इंडस्ट्री फिर से शुरू हुई थी और देश की जनता ने भीषण परिस्थितियों का सामना किया था। तब गर्मी ने 122 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। भारत के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार इस साल अप्रैल में बिजली की मांग रिकॉर्ड 229 गीगावाट तक पहुंच सकती है।
किसानों को फसलों की जांच करने की सलाह दी
पिछले सप्ताह कुछ क्षेत्रों में टेम्प्रेचर सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को गर्मी के चलते गेहूं और अन्य फसलों की जांच करने की सलाह दी है। गर्म मौसम की असामान्य रूप से शुरुआत के कारण ये पूर्वानुमान है कि सिंचाई पंप और एयर कंडीशनर की जोरदार बिक्री के कारण बिजली की खपत बढ़ेगी। ये इस चिंता को बढ़ावा दे रहा है कि लगातार दो वर्षों के व्यवधान के बाद देश का ऊर्जा नेटवर्क नए दबाव में आ जाएगा।
बिजली कटौती के अलावा कोई विकल्प नहीं
राजस्थान के उत्तरी राज्य में बिजली मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा, 'जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है - फरवरी में यह असामान्य है। स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय बन रही है।" यहां पहले से ही घरों और किसानों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 'बिजली की मांग पिछली गर्मियों की तुलना में 20% से 30% तक बढ़ सकती है। बिजली आपूर्ति में कटौती के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।'
बिजली स्टेशनों पर कोयले का भंडार टारगेट से काफी नीचे
भारत में 70% से अधिक बिजली कोयले से बनती है। बिजली स्टेशनों पर कोयले का भंडार वर्तमान में 45 मिलियन टन के टारगेट से काफी नीचे है, जिसे सरकार ने मार्च के अंत तक पूरा करने को कहा था। ओडिशा के ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देब ने कहा कि गर्मियों में भारत की बिजली की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता भी काफी हद तक पर्याप्त कोयले का खनन और परिवहन सुनिश्चित करने के प्रयासों से तय होगी।

डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा