एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
गाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां के छात्र छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वाहन पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 17 जुलाई को किया । एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा,रेंज जमानियां ने संयुक्त रूप से विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया । प्रत्येक वर्ष विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण क्लब के छात्र छात्राओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। एक पेड़ मां के नाम,अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन ने एक पेड़ अपनी मां के नाम पर भी रोपित किया।इसी क्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज जमानियां जयशंकर प्रसाद वर्मा, अशोक यादव उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत यादव उप -क्षेत्रीय वन अधिकारी, पुनीत कुमार वन दरोगा के दिशा-निर्देशन में सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां के पर्यावरण क्लब के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक जन जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका पूजा सिंह और प्रधानाचार्य ए.के.बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में वृक्षों की उपयोगिता और उनके महत्व को उद्धृत करने वाले बैनर और पोस्टर लेकर छात्र छात्राओं ने क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा चिन्हित क्षेत्र कसेरा माइनर के आस पास की खाली पड़ी जमीन में लगभग 200 से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया गया। उनके इस कार्य में वन विभाग, रेंज जमानियां के क्षेत्राधिकारी और अन्य कर्मचारीगण ने अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देते हुए छात्र छात्राओं की पहल की सराहना किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। वृहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन विद्यालय के शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह और सदरे आलम अंसारी ने किया।
Publish Date: 4 days ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा