सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा, जमानियां, गाजीपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके सुखद भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष भी प्राइमरी, जूनियर और सीनियर केटेगरी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क से मुक्त किया जाएगा । इसके अतिरिक्त अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को क्रमशः 15 प्रतिशत,10 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की शिक्षण-शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्राइमरी विंग कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं में अलिश्बा आलम 2-B ने सर्वाधिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। जूनियर केटेगरी कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं में सनुज यादव कक्षा 8 A ने सर्वाधिक 99.17 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। सीनियर केटेगरी कक्षा 9 व 11 वीं में सर्वाधिक अंक कक्षा 9 D के छात्र नीरज यादव ने 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित किया है । अपनी अपनी केटेगरी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, उन्हें शिक्षण शुल्क से छूट की घोषणा की गई । इस निर्णय का उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम से छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह दिखाई दे रहा था। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह एवं शिक्षकों ने सफल छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया ।
Publish Date: 3 months ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा