पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
गाजीपुर। बीती देरशाम पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहाँ अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया था। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा स्पष्ट किया कि शांति एवं सौहार्द भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजनमानस से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का ईनामी बदमाश कमलेश चौधरी मारा गया था।जिसका कल पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम के बाद बदमाश का शव उसके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया।ग्रामीण बदमाश के शव को लेकर प्रदर्शन करने लगे।इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को प्रदर्शन से रोकने की कोशिश की तो ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए,और पथराव शुरू कर दिया।पथराव में सीओ सिटी समेत कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई है।फिलहाल पुलिस बदमाश के शव और उसके परिजनों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट चली गयी।बता दें कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश कमलेश चौधरी गाजीपुर के होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में वांछित था,और फरार चल रहा था।जिसका कल गाजीपुर पुलिस ने एनकाउंटर किया था।
Publish Date: 1 month ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा