युवक के साथ मारपीट कर मांगे थे 50 हजार, नहीं देने पर दी थी जान से मारने की धमकी
युवक के साथ मारपीट कर मांगे थे 50 हजार, नहीं देने पर दी थी जान से मारने की धमकी
निवाई के दतवास पुलिस ने फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। दतवास पुलिस थाने के पुलिस उप निरीक्षक रोडूराम और सहायक उपनिरीक्षक गणपत सिंह ने बताया कि सीताराम पुत्र शिवजीराम गुर्जर निवासी डोईयों की ढाणी दतवास ने शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया था कि वह गांव मित्रपुरा में शराब की दुकान चलाता है।
एक मार्च को दतवास मोड से उसके चचेरे भाई को लेकर दतवास आ रहा था, तभी मनराज पुत्र भागुता गुर्जर निवासी रायदामोदरपुरा थूणी, रामकल्याण पुत्र मदनलाल गुर्जर निवासी सीपुरा एवं भरतलाल पुत्र मन्नालाल गुर्जर निवासी जगसरा ने बीच रास्ते में उनकी बाइक को रूकवाकर धक्का मुक्की करने लगे एवं 50 हजार रुपए मांगने लगे। उनको रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
मामले को गहनता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवान सिंह एवं पुलिस वृत्ताधिकारी संदीप सारस्वत के सुपरविजन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गणपत सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, सत्यनारायण एवं निरंध को शामिल करते हुए टीम का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना हुई थी। सूचना पर करंट लोकेशन के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से घर व खेतों से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
Publish Date: 3 years ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा