ड्राइवर की झपकी से हुआ हादसा, पलट गई बारातियों से भरी बस
ड्राइवर की झपकी से हुआ हादसा, पलट गई बारातियों से भरी बस
ग़ाज़ीपुर। सोमवार की सुबह बारातियों से भरी एक बस वाराणसी-ग़ाज़ीपुर हाईवे पर सैदपुर नगर स्थित शीतला देवी मंदिर के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें चार की हालत गंभीर होने पर, उन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य स्थित मुजफ्फरपुर जनपद के ताजी थाना अंतर्गत मणिपुर चित्रगुप्तपुरी गांव निवासी विकास राज की शादी में लगभग 50 बारातियों से भरी बस वाराणसी जा रही थी। वाराणसी के डीएलडब्लू स्थित एक लॉज में आज इस शादी का आयोजन था। बस को सूरज नामक ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही बस गोरखपुर वाराणसी फोरलेन हाईवे पर सैदपुर स्थित शीतला देवी मंदिर के पास पहुंची कि ड्राइवर सूरज को झपकी आ गई। ड्राइवर को झपकी आने से बस सड़क के बाई तरफ स्थित 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। बस के पलटते ही उसमें सवारी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा