बाबू जगजीवन राम जयंती को लेकर कांग्रेस की मासिक बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा
बाबू जगजीवन राम जयंती को लेकर कांग्रेस की मासिक बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय, रजदेपुर गाजीपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 4 अप्रैल को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित होने वाली बाबू जगजीवन राम की जयंती के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। वर्तमान समय में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज में आज भी असमानता और उपेक्षा की स्थिति बनी हुई है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों की आवाज रही है। बाबूजी के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सच्चा परिवर्तन संभव है, इसलिए कार्यकर्ताओं को उनकी जयंती पर एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। आज के दौर में जब सामाजिक समरसता को चुनौती मिल रही है, तब उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव राघवेंद्र चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली विद्याधर पांडे हरिओम यादव राम नगीना पांडे सतीश उपाध्याय डॉक्टर गुड्डू राशिद आरती आर्य जफरुल्लाह अंसारी नसीम अख्तर मोहम्मद अयूब रमेश चंद्र गुप्ता शबीहूल हसन रईस अहमद अजय कुमार दुबे कुंदन खरवार ओमप्रकाश पांडे ओमप्रकाश पासवान दीनानाथ यादव मकसूद हसन मोहम्मद हनीफ मंसूरी सुंदरलाल जायसवाल आलोक यादव शंभू सिंह कुशवाहा देवेंद्र कुमार सिंह राजेश उपाध्याय आशुतोष कुमार सिंह डॉक्टर विंध्याचल कुशवाहा चंद्रशेखर आर्या आशुतोष सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे ।
Publish Date: 2 months ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन