संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र-378 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महानगर अध्यक्ष वाराणसी विद्यासागर राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता पीयूष राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि "संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ है।" उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उनके समर्पण, परिश्रम और जनसंपर्क के बल पर भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीतते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्य अतिथि विद्यासागर राय ने बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा प्रत्येक बूथ को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Publish Date: 2 hours ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज