आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने की। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने स्थानीय स्तर की समस्याओं और अखिल भारतीय स्तर पर आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनरों को लाभ न मिलने तक आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में अनावश्यक कटौती और देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने आगामी प्रस्तावित द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव के लिए अधिवेशन शुल्क जमा करने की अपील की। संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय ने सभी सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर संघर्ष करने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और सदस्यता अभियान व नवीनीकरण के लिए सदस्यों से निवेदन किया। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक को बालकृष्ण यादव, उग्रसेन सिंह, डी एन राय, इं राम नाथ ठाकुर, जगदीश गुप्ता, अमर नाथ तिवारी "अमर", रमा शंकर यादव, डॉ सुग्रीव सिंह, इं प्रदीप शर्मा, सुरेश कुमार पाण्डेय, बीरेन्द्र सिंह, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, जगदीश राम, कमला प्रसाद, के पी गुप्ता, मुहम्मद अली, अनूप सिन्हा, उमेश श्रीवास्तव, जीयुत शर्मा, जय प्रकाश पांडेय, रफीक अहमद, शकील अहमद, सत्य नारायण पांडेय, चंद्र बलि राम, गोपाल खरवार सहित कई अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे और जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
Publish Date: 10 hours ago
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम
कला प्रदर्शनी का आयोजन
वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण जन अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया वृक्षारोपण
सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों का स्वागत, तिलक और पुष्प वर्षा से अभिनंदन
उपराज्यपाल और पूर्व राज्यपाल का मनाया गया जन्मदिन
बेटी की हत्या के आरोप में मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार