सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों का स्वागत, तिलक और पुष्प वर्षा से अभिनंदन
सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों का स्वागत, तिलक और पुष्प वर्षा से अभिनंदन
गाज़ीपुर। गर्मी की छुट्टियों के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रायगंज, गाजीपुर में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। विद्यालय में छात्रों का अभिनंदन तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लंबी और आनंददायक छुट्टियों के बाद सभी का विद्यालय प्रांगण में एक बार फिर स्वागत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों ने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया होगा और अब नई ऊर्जा के साथ स्कूल आने के लिए तैयार होंगे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि छुट्टियां मौज-मस्ती के लिए होती हैं, लेकिन स्कूल सपनों को सच करने की जगह है। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में नए लक्ष्य बनाने, कमियों को दूर करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने जोर दिया कि शिक्षकों की मदद हमेशा उपलब्ध है और अनुशासन, कड़ी मेहनत तथा सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों से समय का सही उपयोग कर अपने माता-पिता और स्कूल को गौरवान्वित करने की अपील की। उन्होंने नए सत्र के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्या, विद्यार्थी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 day ago
उपराज्यपाल और पूर्व राज्यपाल का मनाया गया जन्मदिन
बेटी की हत्या के आरोप में मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केक काटकर मना सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन, विधायको ने दी बधाई
विनीत राय हत्याकांड: एक लाख के आरोपी शंकर पांडेय का पिता गिरफ्तार
राष्ट्रीय स्तर पर चमके शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी, तीन का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन
गाज़ीपुर पुलिस ने चलाया अभियान: पकड़े गए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 2,130 लोग
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन
संजय सिंह बने जिला महामंत्री..
जनसेवा केन्द्रों पर मनाया गया योग दिवस
एस.एन.एस.के.आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक- पीयूष राय
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..
शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन
कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन
भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन...
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली