शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
गाज़ीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर पत्रकारो से रूबरू होते हुए कहा भाजपा शहीद के नाम पर झूठे आंसू बहा रही है और समाज में जातिय विद्वेष पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। उन्होंने जैतपुरा गांव में शहीद हुए महेश कुशवाहा के नाम पर भाजपा द्वारा की जा रही गंदी राजनीति पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जैतपुरा गांव में बने गंगा दास बाबा के नाम पर बने गेट पर शहीद स्मृति का शिलापट्ट लगायें जाने पर कहा हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन भाजपा जिस तरह से शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है तकलीफ़ इस बात की है। उन्होंने कहा जिस गेट की बात हो रही है उस गेट को हमारे पिता एवं पुर्व विधायक स्व.कैलाश यादव ने सन् 2006 में अपने पुर्वांचल विकास निधि से बनवाया था। और जिस रास्ते को शहीद के नाम पर करने की की जा रही है वह रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी, गड्ढे में तब्दील हो गई थी उस सड़क को भी हमीं ने शासन से 50लाख रूपये स्वीकृत कर बनवाया है। भाजपा सरकार ने इस शहीद के नाम पर आज तक कुछ नहीं किया है। भाजपा सरकार ने शहीद के घर तक सड़क बनाने का वादा किया था लेकिन आज तक यह सरकार अपना यह वादा पूरा नहीं कर पायी। बंजर की जमीन जिसे 9धूर शहीद की प्रतिमा लगाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पट्टा किया गया था उस जमीन को शहीद परिवार द्वारा लेने से मना कर दिया गया था उस जमीन को भी हमने नवैयत बदलवाकर शहीद के नाम से करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस जमीन पर लगी हुई मुर्ति और उसके फाउंडेशन का भी खर्च शहीद के परिवार ने ही दिया है। भाजपा के लोग तथ्य विहीन आरोप लगा रहे हैं। किसी पर बिना तथ्य और जानकारी के आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा लगाया गया आरोप अति निंदनीय है। जिलाधिकारी द्वारा दिया गया यह बयान कि गेट पर 2021 से ही शहीद का नाम दर्ज था पूरी तरह झूठा और गलत है। उन्होंने कहा भाजपा के लोगों द्वारा मीडिया में यह बयान चलवाना की विधवा परिवार को विधायक द्वारा अपने आवास से अपमानित कर भगा दिया गया पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि हमारे आवास पर शहीद परिवार का कोई सदस्य नही आया था । था । उन्होंने कहा कि शहीद हमारे गांव का है, उनकी शहादत ने हम सबको गौरवान्वित किया है। हम सब लोग उनकी शहादत को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबसे शहीद परिवार के लिए जो कुछ भी हो सकेगा जी जान से करेंगे। भाजपा के लोग ओछी राजनीति न कर शहीद के सम्मान में अगर कुछ अच्छा कर सकें तो करें अन्यथा अनर्गल प्रलाप न करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलतः स्वभाव है एक दूसरे को लड़ाना। वह हमेशा से अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो की नीति पर चलती आयी है। इस मामले में भी भाजपा यही कर रही है। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
Publish Date: 2 hours ago
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत