विनीत राय हत्याकांड: एक लाख के आरोपी शंकर पांडेय का पिता गिरफ्तार
विनीत राय हत्याकांड: एक लाख के आरोपी शंकर पांडेय का पिता गिरफ्तार
गाजीपुर। पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय के रूप में हुई है, जो इस मामले के मुख्य अभियुक्त शंकर पांडेय का पिता है। उसे गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से पकड़ा गया। मालूमों हो कि शंकर पांडेय के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। विनीत राय, आलोक राय के पुत्र और अष्टभुजी कॉलोनी, गोडा शहरी, थाना कोतवाली, गाजीपुर के निवासी थे। उनकी हत्या के संबंध में थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस हत्याकांड मामले में एक लाख का इनामियां एक अन्य अभियुक्त कमलेश बिंद एनकाउंटर ढेर हो गया था। एसपी इरज राजा ने बताया कि जांच के दौरान हत्या की साजिश में रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय का आपराधिक इतिहास भी है। वह जनवरी 2024 में पश्चिम बंगाल की दमदम जेल से रिहा हुआ था, जहाँ उसने एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 वर्ष की कारावास की सजा पूरी की थी।
Publish Date: 8 hours ago
राष्ट्रीय स्तर पर चमके शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी, तीन का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन
गाज़ीपुर पुलिस ने चलाया अभियान: पकड़े गए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 2,130 लोग
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन
संजय सिंह बने जिला महामंत्री..
जनसेवा केन्द्रों पर मनाया गया योग दिवस
एस.एन.एस.के.आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक- पीयूष राय
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..
शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन
कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन
भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन...
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय