गाज़ीपुर पुलिस ने चलाया अभियान: पकड़े गए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 2,130 लोग
गाज़ीपुर पुलिस ने चलाया अभियान: पकड़े गए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 2,130 लोग
गाजीपुर। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिवसीय विशेष अभियान (19 जून से 21 जून 2026) के दौरान कुल 2,130 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें से 1,460 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट / 292 बीएनएस (BNS) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर चलाया गया। इसमें जनपद के सभी सर्किलों, जिनमें नगर, भुड़कुड़ा, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद और जमानिया शामिल हैं, में सघन चेकिंग की गई। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के ठेकों, वाइन शॉप्स के आसपास, पार्कों, चौराहों और सड़कों के किनारे अवैध रूप से खुले में शराब पीने वाले तत्वों को निशाना बनाया गया। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। तीन दिनों के इस अभियान में कुल 2,130 संदिग्ध/हुड़दंगी पकड़े गए। इनमें से 1,460 व्यक्तियों का चालान किया गया, जबकि 670 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। गाजीपुर पुलिस ने आम जनता और विशेषकर युवाओं से सार्वजनिक अनुशासन का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़कों, सार्वजनिक पार्कों या वाहनों के भीतर शराब पीना कानूनन अपराध है। जनपद गाजीपुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और महिला सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Publish Date: 1 hour ago
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन
संजय सिंह बने जिला महामंत्री..
जनसेवा केन्द्रों पर मनाया गया योग दिवस
एस.एन.एस.के.आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक- पीयूष राय
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..
शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन
कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन
भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन...
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा