एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन
गाज़ीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 21 जून 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुर गाजीपुर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को विभिन्न प्रकार के आसन जैसे मकर आसान, कटि चक्रासन, पद्मासन ताड़ासन, हलासन एवं प्राणायामो के माध्यम से योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने योग के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने की प्राचीन पद्धति है।यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है।यह शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, तनाव कम करता है, एकाग्रता बढ़ा ता है और स्वसन तंत्र व हृदय को स्वस्थ रखकर हमें एक संतुलित और ऊर्जावान जीवन शैली प्रदान करता है योग संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक अचूक साधन है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह,हरी कुशवाहा,राज नारायण कुशवाहा, संजीव अग्रहरी, सुरेश प्रसाद चौरसिया, अनुपमा वर्मा, आशुतोष मिश्रा, बसंत शर्मा, महज़बीन बानो, सरस्वती सिंह, कृष्णानंद तिवारी, एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।
Publish Date: 12 hours ago
संजय सिंह बने जिला महामंत्री..
जनसेवा केन्द्रों पर मनाया गया योग दिवस
एस.एन.एस.के.आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक- पीयूष राय
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..
शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन
कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन
भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन...
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़