सांसद निधि के माध्यम से दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
सांसद निधि के माध्यम से दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज कम्युनिटी हाल परिसर से 106 दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया। ये मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल सांसद अतुल राय के प्रस्ताव पर सांसद निधि के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सांसद, सांसद प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी तथा दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को दिव्यांगजनों हेतु मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने हेतु किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर उनको मिलने वाली सहूलियतें, लंबी दूरी को आसान बनाने तथा समय की बचत करने में सहायक बताते हुए समस्त दिव्यांगजनों से अपनी प्रतिभा के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त करने के प्रयास करने को कहा, जिससे वे आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूहो के तहत रोजगार के अवसर पैदा करने को कहा। साथ ही दिव्यांगजनों को जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने दिव्यांगजनों से उनके अंदर छिपी ताकत को पहचान कर जीवन में आत्मनिर्भर होते हुए आगे बढ़ाने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने भी समस्त दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए लक्ष्य का निर्धारण कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रयास करने को कहा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, परियोजना निदेशक बाबूराम त्रिपाठी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा सहित जिलाध्यक्ष बसपा राजविजय, राजेश प्रमुख योगेश राय, जिला पंचायत संतोष राजभर ,रजनीश, सनोज राजभर , रजत विनीत अमित राय नितेश आशिष सिंह अनिल मौर्या अशोक राम मनीष ,अनुराग ,बबलू यादव जिला पंचायत सोनू राय पीयूष राय जगत आसुतोष इफ्तेखार अहमद राहुल बीरबहादुर संजय अन्य संबंधित लोग तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत