रंग लाया सिद्धार्थ राय का प्रयास...
रंग लाया सिद्धार्थ राय का प्रयास...
ग़ाज़ीपुर। महीने भर के संघर्ष के बाद समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास पानी लेकर ही माना । ख़ुद सिद्धार्थ राय ने बोरिंग के पम्प की पूजा अर्चना करने के बाद , बोरिंग पम्प का पहियाँ घुमा कर पानी को लगभग पाँच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के लिये छोड़ा , जिसके बाद सभी में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी , अब पाइप लाइन टेस्टिंग का कार्य साथ ही साथ किया जा रहा है । देवकली ब्लॉक में पड़ने वाले शिकारपुर गाँव में वर्षों से पानी की समस्या थी , समस्या ऐसी की कोई जल्दी अपनी बहन - बेटी की शादी शिकापुर गाँव में इस डर से नहीं करना चाहता था कि शादी के बाद उसकी बहन - बेटी को पानी ढोना पड़ेगा । क्यों की इस गाँव में तो पीने वाला पानी था ही नहीं और पीने वाले पानी को लेने के लिये लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है । इस गाँव खा खारा पानी इस कदर खारा था की इस गाँव का कोई पशु भी यहाँ का पानी सूँघता तक नहीं था । पहले बहुत से लोग आये और गये , बहुत से लोगों ने पानी की समस्या से समाधान दिलवाने के लिये वादे भी किये , वादे के बदले वोट भी बटोरे लेकिन समस्या जस की तस रही । गाँव के लोगों ने भी बहुत सी शिकायतें नेताओं और अधिकारियों से की लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा । आख़िरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का ध्यान इस गाँव पर पड़ा और फिर उन्होंने अपने गांधी वादी तरीक़े का इस्तेमाल करते हुए गाँव की सड़कों पर स्लोगन लिखे पोस्टर टांग दिये , वो स्लोगन ऐसे थे जिन्हें देख प्रशासन और नेताओं को शर्म आने लगे । सोशल मीडिया पर लोग इस गाँव की चर्चा शुरू कर डाले , सिद्धार्थ राय ने ऑनलाइन सत्याग्रह का अभियान सोशल मीडिया पर शुरू कर डाला , बाद में ज़िले के सभी नेताओ को पत्र भेज कर इस समस्या से अवगत करवाया , ख़ुद गाँव के लोगों की भारी भीड़ लेकर पानी का डब्बा बजाते हुए टोटो गाड़ियों का क़ाफ़िला लेकर ज़िलाधिकारी कार्यालय पहुँच गये , पहुँचने का तरीक़ा भी टोटो गाड़ी से नया था । पहुँच कर ज़िलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन भी दिया जिसके अगले ही दिन से गाँव में पानी पहुँचाने का कार्य जल निगम का तेज़ी से दौड़ पड़ा । बाद में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत से भी सिद्धार्थ राय ने भेंट कर के इस समस्या के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने भी ज़िलाधिकारी को पत्र लिखा । जिस काम के होने की उम्मीद अब गाँव के लोग छोड़ चुके थे , अब उनकी वही छोड़ी हुई उम्मीद सिद्धार्थ राय ने पूरी कर दिखायी है । सिद्धार्थ राय ने इस कार्य में भरपूर सहयोग देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया इसके साथ ज़िलाधिकारी आर्यका अखोरी , राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत , अधीक्षण अभियंता मोहम्मद क़ासिम , प्रोजेक्ट मैनेजर जहाँगीर , ग्राम प्रधान रामजी बलवंत , मोहित यादव , सुनील कुमार , मनीष बिंद , शुभम पांडेय व गाँव के सभी लोगों को इस काम में भरपूर सहयोग देने के लिये धन्यवाद किया ।
Publish Date: 1 year ago
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत