Breaking News

Foto

देश के पहले राष्ट्रपति की शपथ...पहली परेड और राष्ट्रपति भवन में पहला भोज

आज गणतंत्र दिवस है…26 जनवरी के इस दिन का महत्व हर भारतीय जानता और समझता है। आजादी से भी आगे, अपने संविधान…अपने शासनतंत्र को गढ़ने का ये उत्सव हर साल मनाया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पहले गणतंत्र दिवस…यानी 26 जनवरी, 1950 को क्या हुआ था?

आखिर गणतंत्र बनने का मतलब क्या है और उस दिन ऐसा क्या खास हुआ था जिसने हमेशा के लिए भारत को एक गणतंत्र बना दिया।

आइए, हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या था उस दिन का पूरा इतिहास। मिनट दर मिनट…घंटे दर घंटे कैसे बदलता गया भारत।

26 जनवरी, 1950…दिन गुरुवार। दिल्ली की खुश्क सर्दी के बीच सुबह 7 से 8 के बीच डॉ.. राजेंद्र प्रसाद ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दो ही दिन पहले यानी 24 जनवरी, 1950 को कॉन्स्टिट्युएंट असैंबली ने सर्वसम्मति से देश का पहला राष्ट्रपति चुना था। मगर अभी तक उनकी शपथ ग्रहण होना बाकी थी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें